कुदरहा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रविवार को कुदरहा कस्बे में अखिल भारतीय कुर्मी महासभा की ओर से कार्यक्रम और सभा का आयोजन किया गया। बालिका इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महादेवा विधानसभा क्षेत्र के सुभासपा विधायक दूधराम ने सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में प्रतिमा स्थापना के लिए उपयुक्त जमीन उपलब्ध हो जाती है तो जल्द ही भव्य प्रतिमा बनवाने का काम शुरू कराया जाएगा। उनके इस आश्वासन पर मौजूद लोगों ने खुशी जताई। अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश चौधरी और जिलाध्यक्ष रमेश चौधरी के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। लोगों ने सरदार पटेल के विचारों और देश की एकता-अखंडता में उनके योगदान को याद किया। हरिश्चंद्र चौधरी, रामपाल चौधरी, रिंकू चौधरी, रामलौट, पप्पू चौधरी, किशन लाल चौधरी, अंगद चौहान, कल्पनाथ चौधरी, महेंद्र चौधरी, राजमती चौधरी मौजूद रहे। संवाद