फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीशपुर नौगढ़वा कूड़ा डपिंग स्थल पर बनेगी बाउंड्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर नौगढ़वा कूड़ा डपिंग स्थल पर बनेगी बाउंड्री
विज्ञापन

- व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता ने जन समस्याओं को लेकर ईओ से की मुलाकात
- कूड़ा निस्तारण के लिए भविष्य में (एमआरएफ) मैटिरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर बनाने की भी है योजना : ईओ
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। नगर पंचायत भानपुर की ओर से तहसील क्षेत्र के जगदीशपुर नौगढ़वा में बनाए गए कूड़ा डंपिंग स्थल पर जल्द ही बाउंड्री का निर्माण कराया जाएगा। इसे लेकर ग्रामीणों की ओर से लंबे समय से शिकायत की जा रही थी और उनकी परेशानी को लेकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुुप्ता ने भी सोमवार को अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भानपुर अवनीश कुमार सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन

उन्होंने कस्बे में पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण और कस्बे के शिव मंदिर परिसर में महिलाओं के लिए यूरिनल बनाने की अपील की। अधिशासी अधिकारी अवनीश सिंह ने बताया कि नगर पंचायत के कूड़ा डंपिंग स्थल जगदीशुपर नौगढ़वा में शीघ्र ही बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही कूड़ा निस्तारण के लिए भविष्य में एमआरएफ (मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर के निर्माण कराने की भी योजना है। जिसके तहत कूड़े की छंटाई और सफाई कराकर खाद बनाने की योजना है। जिससे किसानों को काफी सहूलियत होगी। ईओ ने कहा कि कस्बे को साफ-सुथरा बनाने के लिए जगह-जगह कूड़ा दान लगाया गया है। कहा कि लोग कूड़े को कूड़ेदान में डालकर कस्बे को साफ सुथरा बनाने में सहयोग करें। मंदिर परिसर में यूरिनल बनाने के लिए शीघ्र ही जेई के माध्यम से सर्वे कराकर उसे निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें