शहर से सटे अमहट घाट पर रविवार डूबा था साहिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दोस्तों के साथ रविवार को कुआनो नदी के अमहट घाट पर नहाते समय डूबे किशोर का सोमवार को शव मिला। एसडीआरएफ की टीम ने उसे ढूंढ निकाला।
कोतवाली क्षेत्र के तुरकहिया मोहल्ले के रहने वाले तीन दोस्त करन, साहिल और दीपू रविवार की दोपहर तीन बजे के करीब अमहट घाट पहुंचे। नहाते समय साहिल (13) अचानक गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगा। उसके दो अन्य साथी शोर मचाते हुए नदी से बाहर आए। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक साहिल लापता हो गया।
सूचना के बाद साहिल के पिता विजय एवं अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद यहां भीड़ जुट गई। पुलिस टीम भी पहुंची। गोताखोरों की मदद से साहिल की तलाश शुरू कराई गई। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था। सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने उसे ढूंढा।