फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। पैकोलिया थाना क्षेत्र के मझौवा चौधरी गांव में मंगलवार सुबह कमरे में छत के कुंडे से गमछे के फंदे से युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल कर साक्ष्य एकत्र किए। युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

मझौवा चौधरी गांव निवासी मनोज कुमार (28) पुत्र इंद्रजीत सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर पहुंचे थे। उन्होंने पत्नी रिया से खाना लाने के लिए कहा और कमरे में चले गए। पत्नी खाना लेकर कमरे में पहुंची तो मनोज ने खाना रख देने की बात कही। इसके बाद वह खाना रखकर बाहर चली गई। रात करीब 12 बजे पत्नी कमरे की तरफ गई तो दरवाजा बंद मिला। उसे लगा कि पति सो गए होंगे।
मंगलवार सुबह काफी देर तक मनोज के नहीं उठने पर पत्नी ने दरवाजे के पास बने रोशनदान से झांककर देखा तो वह छत के कुंडे से गमछे के सहारे लटके हुए थे। पत्नी के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने कमरे का दरवाजा खोलकर मनोज को उतारा लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मनोज अपने पीछे पत्नी रिया और तीन साल की बेटी सृष्टि व एक माह की बेटी मृष्टि को छोड़ गए हैं। उनके भाई ने सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक मोती चंद राजभर पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रभारी निरीक्षक मोती चंद राजभर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें