फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। कप्तानगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत ऐठीडीह में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा ऐठी गांव से शुरू होकर मनोरमा नदी के तट पर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल भरा और कलश लेकर गांव लौटे। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में पंकज तिवारी, हेमंत तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी शामिल हुए। कथा का आयोजन ग्राम ऐठी, पोस्ट कौड़ीकोल निवासी श्री शिवकुमार तिवारी के आवास पर हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें