ब्लॉक प्रमुख चुनाव : भाजपा ने जारी की ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों की सूची
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार दोपहर सभी चौदह ब्लॉक प्रमुख पद के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। हर्रैया विधायक अजय सिंह के बड़े भाई कृष्ण कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, पार्टी ने पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह पर रामनगर से भरोसा जताया है।
हालांकि जारी सूची से कई ऐसे नाम गायब हैं, जो काफी समय से स्वयं को प्रमुख पद का दावेदार मानकर चुनाव की तैयारी में लगे थे। पार्टी का समर्थन न मिलने ऐसे चेहरों पर अब मायूसी है। जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला की ओर से जारी सूची में कुदरहा ब्लॉक से अनिल दुबे, कप्तानगंज से मिथिलेश निषाद, दुबौलिया से विनय कुमार सिंह, परशुरामपुर से शांति देवी, माता शिरीष पांडेय, बनकटी से मेवाती पत्नी खुल्लर, सदर से राकेश श्रीवास्तव को पार्टी ने समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है।
बहादुरपुर ब्लॉक से रामकुमार, विक्रमजोत से कृष्ण कुमार सिंह, रामनगर से पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह, सल्टौआ गोपालपुर से गीता देवी पत्नी अशोक कुमार, सांउघाट से अभिषेक कुमार, हरैया से विकास कुमार निषाद, गौर से कांति शुक्ला पत्नी जटाशंकर को उम्मीदवार बनाया गया है।