भाजयुमो ने निकाली विकास तीर्थ बाइक यात्रा
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने बृहस्पतिवार को विकास तीर्थ बाइक यात्रा निकाली। यह यात्रा पार्टी कार्यालय से शुरू होकर अटल बिहारी ऑडिटोरियम, तिरंगा चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन पर समाप्त हुई। इसके पहले यात्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने हरी झंडी दिखाई ।
पार्टी कार्यालय पर हुई सभा में मुख्य अतिथि भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपक मल्ल ने जिले में हुए विकास कार्यों को तीर्थ स्थल की श्रेणी में रखकर समाज के बीच उन कार्यों की चर्चा करने व समाज के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ काम करने की प्रेरणा दी। जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि युवा समाज की नींव है। इसे अपने स्वभाव, आचरण व समाज के प्रति व्यवहार से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने होंगे।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की लहर देश भर में दौड़ रही है। संचालन जिला महामंत्री विनय मिश्र ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विद्यामणि सिंह, क्षेत्रीय मंत्री अभिषेक कुमार, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य सगुन शुक्ल, पवन मिश्र, अमृतांश मिश्र, सुधांशू त्रिपाठी, दिनेश सिंह, सिद्धांत मिश्र, रवि जैसवाल, ऋषभ श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता, प्रद्युम्न शुक्ल, पल्लव श्रीवास्तव, अमन गुप्ता, अरविंद कन्नौजिया, सतीश आदि मौजूद रहे।