फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेगा ब्लॉक के चलते भटनी-अयोध्या व गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर 27 तक ट्रेन निरस्त

Wed, 24 Sep 2025 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर-डोमिनगढ़ के बीच चार किलोमीटर में तीसरी लाइन की कमीशनिंग और गोरखपुर-नकहा जंगल के पास नॉन इंटरलॉक कार्य के चलते सोमवार से मेगा ब्लॉक लिया है। इसके कारण कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने बताया कि भटनी-अयोध्या पैसेंजर और गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन मंगलवार से 27 सितंबर तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा गोरखपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस 27 सितंबर तक, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 से 29 सितंबर, गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 25 सितंबर, आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 24 और 26 सितंबर, आनंद विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस 24 सितंबर और बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 25 सितंबर को निरस्त रहेंगी। इसके अलावा गोरखपुर-पनवेल और पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस भी अलग-अलग तारीखों पर निरस्त रहेंगी।
ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से छोटे रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले लोग निजी वाहनों का सहारा लेने पर मजबूर हैं, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। व्यापारी भी इससे प्रभावित हुए हैं। गोर और बभनान बाजार के छोटे व्यापारियों का कहना है कि दशहरा जैसे त्योहार के समय पैसेंजर ट्रेन के निरस्त होने से व्यापार सही से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ब्लॉक समाप्त होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें