फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक मुख्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम चौधरी की अगुवाई में ब्लॉक मुख्यालय पर चार सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। दोपहर बाद एसडीएम सदर और नायब तहसीलदार पहुंचे। इस दौरान आंदोलनकारियों से वार्ता के बाद उन्हें शांत किया गया। बाद में भाकियू की तरफ से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

भाकियू नेताओं ने कहा कि किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण होते ही संबंधित क्रय केंद्र का नाम और तिथि बताकर धान खरीद की सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जाए। इसके साथ ही खरीद सुनिश्चित कराई जाए। धान की पर्याप्त खरीद न होने से किसान एकमुश्त विद्युत बिल समाधान योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इसलिए 25 प्रतिशत मूलधन पर छूट की समय-सीमा मार्च 2026 तक बढ़ाई जाए।गन्ने की घटतौली समाप्त कराई जाए। उतरवाई के नाम पर किसानों से की जा रही अवैध वसूली पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर परमात्मा चौधरी, जोखन चौधरी, मो. हसन, दीनदयाल चौधरी, हरिशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें