फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: औद्योगिक क्षेत्र में सुधरेगी व्यवस्था 15.70 करोड़ से बनेगा नाला

विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र बस्ती संवाद
विज्ञापन
बस्ती। औद्योगिक क्षेत्र में 14.71 करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। सिंचाई विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन में मंजूरी के लिए फाइल भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के बाद से ही यहां जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। स्थापना के साथ ही बनाए गए अधिकांश नाले टूट चुके थे। वहीं बहुत से स्थानों पर नाले, नालियों का अस्तित्व ही समाप्त हो चुका है। नाले आपस में एक दूसरे से जुड़े हुए भी नहीं थे। ड्रेनेज व्यवस्था नहीं होने के कारण औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव रहता है। बारिश के दिनों में तो स्थिति ओर अधिक खराब हो जाती है। सड़कों पर जलभराव के कारण जहां आवागमन बाधित हो जाता है। वही फैक्टरियों में पानी घुसने के कारण उद्यमियों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है।
औद्योगिक क्षेत्र की ओर से नाला निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर कार्यदायी संस्था ने दिया, जिसे सिंचाई विभाग निर्माण खंड चार की ओर से आगणन तैयार करते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा। 15.71 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले चौड़े-गहरे कच्चे नाले के निर्माण से जलनिकासी की समस्या दूर होगी। बताया जा रहा है कि अगले साल से नाला निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग निर्माण खंड चार के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि नाला निर्माण के लिए प्रस्ताव गया है।
विज्ञापन

शासन से स्वीकृति मिलने और धनराशि आवंटित होने के बाद संबंधित विभाग वर्कआर्डर देगा। जिसके बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। यह नाला प्लास्टिक कांप्लेक्स से शुरू होकर नरियांव तालाब तक जाएगा। करीब 5.1 किमी. नाला का निर्माण प्रस्तावित है। यह नाला खुदाई कर बनाया जाएगा। इससे कैंपस के साथ ही आसपास का पानी भी उसी नाले के जरिये तालाब तक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें