फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: क्षेत्र में भ्रमणशील रहें बीट आरक्षी, संभ्रांत लोगों से करें संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एसपी ओमवीर सिंह ने रविवार को जिले के विभिन्न थानों का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष और बीट आरक्षियों की क्लास लगाई। बीट आरक्षियों को भ्रमणशील रहने और संभ्रांत लोगों से संपर्क करने के निर्देश दिए। हलका की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने कर हिदायत दी।
विज्ञापन

एसपी ने वाल्टरगंज और पुरानी बस्ती थाने के निरीक्षण के दौरान परिसर, कार्यालय आदि का भ्रमण किया। अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्रवाई रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। हाल में हुए घटनाओं के संबंध में निर्देश दिए कि थानेदार विशेष रुचि लेकर खुलासा करें। जिन मामलों में गिरफ्तारी आवश्यक है उसमें हीलाहवाली न की जाए। अपराध और अपराधियों के साथ कोई सहूलियत क्षम्य नहीं होगी। मिशन शक्ति केंद्र/ हेल्पडेस्क पर उपस्थित महिला पुलिसकर्मियों को महिला एवं बाल अपराध से जुड़े मामलों में प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हर्रैया, छावनी और परशुरामपुर थाने का भी निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें