फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने राखी बांधी तो पुलिस ने किया सुरक्षा का वादा

विज्ञापन
कोतवाल शिवाकांत मिश्र को राखी बांधती बहनें। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
बहनों ने राखी बांधी तो पुलिस ने किया सुरक्षा का वादा
विज्ञापन

बस्ती। एकल अभियान के तहत शनिवार को कोतवाली पुलिस को करीब 50 बहनों ने राखी बांधा। पुलिस ने उनसे सुरक्षा का वादा किया। कोतवाल शिवाकांत मिश्रा ने सभी बहनों को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि सरकार मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बेटियों को सशक्त कर रही है। उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। कहा कि निर्भीक होकर स्कूल, बाजार मेला, भीड़भाड़ या सूनसान रास्तों पर चलें। कोई अराजक तत्व छींटाकशी, व्यंगात्मक भाषाओं का प्रयोग करें तो उसे तत्काल जवाब दें। सुरक्षा की दृष्टि से अपने पास सेफ्टी पिन, पेन आदि रखें। इससे आत्मसुरक्षा की जा सकती है। कोई समस्या हो तो 112, 181, 108, 1090 आदि नंबरों को डायल करें। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी। पुलिसकर्मियों ने सभी से सुरक्षा का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें