फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के पानी से घिरा इटैली, मुश्किल में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ के पानी से घिरा इटैली, मुश्किल में ग्रामीण
विज्ञापन

घरों में घुस गया है बाढ़ का पानी, लोगों ने दूसरी जगह लिया शरण
प्राइमरी विद्यालय की बाउंड्रीवॉल क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार। बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचूरे के इटैली गांव में बाढ़ का पानी भर गया है। इससे कई घर पानी की चपेट में आ गए हैं। कई ग्रामीणों ने मवेशियों के साथ दूसरी जगह शरण लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें अभी तक प्रशासन से कोई मदद नहीं मिली है।
विज्ञापन

इटैली गांव मनोरमा नदी के तट पर बसा हुआ है। बाढ़ के पानी के कारण प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवॉल क्षतिग्रस्त हो गई है। पानी रिसकर कक्षाओं तक पहुंच रहा है। प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि विद्यालय के बाउंड्रीवॉल से सटकर मनोरमा नदी का पानी बह रहा है, जिससे दीवार बीच चटककर बैठ गई है। गांव के रघुवर, ललई, निरंजन, राम सूरत, राम ललित, रामकेश, अजय कुमार आदि ने बताया कि बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है। जिससे यहां रहने में काफी कठिनाई हो रही है। बताते हैं कि धान की फसल भी बर्बाद हो गई है। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें