आरोपी एजाज अहमद उर्फ अज्जू ने अपने फेसबुक वाल पर शुक्रवार को हुए बवाल के परिप्रेक्ष्य में भड़काऊ पोस्ट किया। कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बस्ती जिले में सोशल मीडिया पर नफरती संदेश अपलोड करने के एक मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोप है कि उक्त पोस्ट से सामाजिक सद्भाव प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
इस संबंध में पैकोलिया थाने के ऐनपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिग्विजय सिंह राना ने तहरीर दी। जिसमें कोतवाली थानाक्षेत्र के रगड़गंज गांधीनगर निवासी मोहम्मद एजाज अहमद उर्फ अज्जू ने पर आरोप लगाया।
कहा गया कि आरोपी एजाज अहमद उर्फ अज्जू ने अपने फेसबुक वाल पर शुक्रवार को हुए बवाल के परिप्रेक्ष्य में भड़काऊ पोस्ट किया। कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।