फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय कार्डधारकों को मिला आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
सीएचसी सॉऊघाट में ब्लाँक प्रमुख अभिषेक कुमार ने वितरित किया आयुष्मान कार्ड। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
अंत्योदय कार्डधारकों को मिला आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन

जिला अस्पताल समेत सभी ब्लॉकों में आयोजित किया गया कार्यक्रम
बस्ती। अंत्योदय लाभार्थियों में सोमवार को आयुष्मान कार्ड बांटा गया। जिला अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने लाभार्थियों में आयुष्मान कार्ड दिया। सभी ब्लॉकों में भी कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर पहली बार मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत अंत्योदय कार्डधारक परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसके लिए ‘आयुष्मान अंत्योदय के द्वार’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। हर ब्लॉक में 125 से 150 लाभार्थियों में आयुष्मान कार्ड का वितरण जनप्रतिनिधियों के हाथों किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ का सपना है कि हर परिवार को आवास, शिक्षा के साथ अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाए। जिले के करीब 88 हजार अंत्योदय कार्डधारक गरीब होने के बावजूद आयुष्मान भारत योजना से वंचित थे। अब इन्हें योजना में शामिल करते हुए इनका आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इलाज के लिए अब इन परिवारों को किसी का मोहताज नहीं रहना होगा। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि अधिक से अधिक अंत्योदय कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनवाने का प्रयास किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमओ डॉ. अनूप कुमार, एसीएमओ डॉ. एफ हुसैन, डॉ. राकेशमणि त्रिपाठी, डॉ. स्वाति, अजय मिश्रा, महेंद्र गुप्ता, सचिन चौरसिया, विनय सिंह सहित अन्य कार्यक्रम में मौजूद रहे।
‘नजदीकी सीएससी पर बनवाएं कार्ड’
नोडल अफसर डॉ. सीएल कन्नौजिया ने कहा कि जिन लोगों के पास अंत्योदय कार्ड है, वे अंत्योदय कार्ड, आधार कार्ड के साथ नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। परिवार में जितने लोगों का नाम कार्ड में शामिल है, सभी को अलग-अलग कार्ड बनवाना अनिवार्य है। कार्डधारक को ही निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। एक परिवार को साल में पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा देशभर में सरकारी व योजना से संबद्ध निजी अस्पतलों में मिलेगी।
विज्ञापन

पांच हजार से ज्यादा ने किया आवेदन
23 सितंबर से अंत्योदय लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन शुरू किए गए हैं। डॉ. कन्नौजिया के अनुसार अब तक पांच हजार से ज्यादा लाभार्थियों ने कार्ड के लिए आवेदन किया है। दिन प्रतिदिन इसमें तेजी से इजाफा हो रहा है। स्टेट से आवेदन पास होने के साथ ही इन्हें आयुष्मान कार्ड जारी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें