फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक और मासूम बना कुत्ते का शिकार, हालत गंभीर

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चा।
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के परसा जाफर गांव निवासी मोहम्म्द इरशाद का तीन वर्षीय बेटा हस्सान बुधवार की दुकान पर अकेले बिस्किट खरीदने जा रहा था। इसी बीच पीछे से कुत्ते ने हमला कर दिया। उसके पेट, चेहरे और सिर को कुत्ते ने लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों ने कुत्ते को हमला करते देख दौड़ पड़े, मगर वह छोड़ने को तैयार नहीं था। लोगों ने भगाने पर उनपर भी गुर्राने लगा। किसी तरह लोगों ने मासूम की जान बचाई। घायल मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परसा जाफर गांव निवासी मोहम्मद इरशाद ने बताया कि बेटा सुबह पैसे लेकर गांव की दुकान पर अकेले बिस्किट खरीदने जा रहा था। इसी बीच एक कुत्ते ने पीछे से उसपर हमला कर दिया। वह घबराकर नीचे गिर गया। इसके बाद कुत्ता उसे काटने लगा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़ पड़े, मगर कुत्ता बच्चे को छोड़ने को तैयार नहीं था। उसके नाक को जख्मी कर दिया। सिर पर भी दांत के बड़े-बड़े निशान हैं।
विज्ञापन

उधर, जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती बच्चा कुछ देर तक दर्द से कराहता रहा। डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद उसे राहत मिली। इसके बाद रेबीज का भी इंजेक्शन लगाया गया। मासूम के पिता का कहना है कि गांव में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है।
कुत्ते के हमले में घायल 40 से 50 लोग रोजाना पहुंच रहे अस्पताल : इन दिनों कुत्ते के हमले में घायलों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 40 से 50 लोग रेबीज का इंजेक्शन लगवाने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें