फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के ‘कारनामे’ बोलते हैं : शाह

Fri, 17 Feb 2017 11:42 PM IST
बस्ती/ ब्यूरो
विज्ञापन
महादेवा के कुसौरा बाजार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बुआ-भतीजे की सरकारों ने प्रदेश को 15 साल में बर्बाद कर दिया है। इस बार सूबे का भाग्य बदलने के लिए बस्ती की सभी सीटों पर कमल खिलाएं। कटाक्ष करते हुए कहा कि अखिलेश सरकार का काम नहीं ‘कारनामे’ बोल रहे हैं। 
विज्ञापन

वह महादेवा विधानसभा क्षेत्र के कुसौरा बाजार में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में सभा को संबोधित कर रहे थे। शुरुआत से ही सीधे अखिलेश सरकार को निशाने पर लिया। बुलंदशहर नेशनल हाईवे पर गैंगरेप, हर रोज औसतन 23 छेड़खानी और रेप, लूट, हत्या हो रही है।
भ्रष्टाचार में डूबे मंत्री गायत्री प्रजापति पर एफआईआर के लिए सुप्रीम कोर्ट को आदेश देना पड़ रहा है। कहा कि सड़क, अस्पताल, महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था समेत हर क्षेत्र में अखिलेश के ‘कारनामे’ बोल रहे हैं। दो शहजादों के भ्रष्टाचार का गठबंधन कहते हुए सपा-कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन

कहा, एक से मां तो दूसरे से बाप परेशान है। एक शहजादे की सरकार 10 साल केंद्र की सत्ता में रहते हुए घोटालों में डूबी रही। दूसरे ने यूपी में यही काम किया। चाचा और भतीजे ने जमकर लूट मचाई। आलम यह है कि सपा के जो पदाधिकारी छप्पर में रहते थे पांच साल में फार्च्यूनर गाड़ी से चलने लगे हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वादा किया कि सूबे में सरकार बनी तो प्रदेश विकास में अव्वल होगा। लघु और सीमांत किसानों के कर्ज माफ होंगे, इंटर तक मुफ्त शिक्षा के साथ एक जीबी डाटा के साथ लैपटॉप दिया जाएगा। 70 लाख युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराएंगे।
शाह ने महादेवा से रविसोनकर, सदर से दयाराम चौधरी, कप्तानगंज से चंद्रप्रकाश शुक्ला, रुधौली से संजय प्रताप जायसवाल और हरैया विधानसभा क्षेत्र से अजय सिंह को जिताने की अपील की। सांसद हरीश द्विवेदी, गोरक्षप्रांत अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला, क्षेत्रीय मंत्री अजय सिंह गौतम, जिला अध्यक्ष पवन कसौधन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें