फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेक्षक ने बूथों का हाल जाना

Thu, 16 Feb 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
महादेवा विधानसभा में मतदान स्थलों का निरीक्षण करते प्रेक्षक सहदेव दास ।
विज्ञापन
महादेवा विधान सभा में बृहस्पतिवार को पहुंचे प्रेक्षक बूथों को देखकर नाराज हो गए। 25 मतदेय स्थलों में कहीं फर्श टूटा  मिला तो कहीं शौचालय अनुपयोगी। कई बूथ बगैर बिजली कनेक्शन भी पाए गए। इस पर नाराजगी जताते हुए तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


महादेवा  विधान सभा के बूथों की स्थिति जानने को त्रिपुरा कैडर के  आईएएस व प्रेक्षक सहदेवदास ने अपने साथ  जिला कार्यक्रम अधिकारी  मनोज कुमार पांडेय को लेकर बूथों का जायजा लेने निकले। काफिला  सबसे पहले अगई भगाड़ पहुंचा जहां प्राथमिक विद्यालय का फर्श टूटा मिला। इस पर नाराजगी जताते हुए फौरन ठीक कराने का निर्देश दिया। यहां से प्रेक्षक की टीम भेलवल ,पिपरा गौतम ,धौरहरा, जुआजाता ,सुकरौली, अकारी, रखौना ,  कड़सरी , कड़सरी मिश्र, रामपुर , गाय घाट और बैड़ारी मुस्तहकम होते हुए  डेल्हवा पहुंचा। यहां निरीक्षण में कई विद्यालयों में मतदेय स्थलों पर बिजली का कनेक्शन नहीं पाया गया वहां वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं  प्रेक्षक ने कई स्थलों पर शौचालयों को खुलवाकर स्थिति देखी उसके सफाई और पानी के इंतजाम का भी निर्देश दिया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें