फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सादे कागज पर कराए हस्ताक्षर, बाद में 97 लाख का अनुबंध बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उधारी लेने के दौरान सादे स्टांप पर कराए गए हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर 97.07 लाख रुपये का बकाया दर्शाने का आरोप है। न्यायालय के आदेश पर मुंडेरवा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पकरी चंदा निवासी अजय कुमार दूबे ने दर्ज एफआईआर में बताया कि वे एक पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर हैं। पेट्रोल पंप शुरू करने के दौरान उन्हें करीब 20 लाख रुपये की जरूरत थी। उन्होंने रिश्तेदार रविशंकर मिश्रा से रुपये उधार मांगे। रविशंकर ने सुरक्षा के लिए कुछ लिखा-पढ़ी कराने की बात कही। विश्वास में उन्होंने सादे स्टांप पर हस्ताक्षर कर दिए। साथ ही पांच फुलस्केप कागजों पर भी हस्ताक्षर कराए गए।
आरोप है कि पुराने रिश्ते और भरोसे के कारण उन्होंने सादे कागजों पर हस्ताक्षर किए थे। बाद में लखनऊ में इनका इस्तेमाल कर कूटरचित अनुबंध तैयार कराया गया। जबकि, रविशंकर ने अलग-अलग तिथियों में 26 लाख रुपये दिए थे और इसके बदले मुनाफे में हिस्सा लेते थे। 24 सितंबर 2024 को रविशंकर की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद उनकी पत्नी अनीता मिश्रा ने अपने देवर विजय शंकर मिश्रा के साथ मिलकर 7 नवंबर 2024 की तारीख में अनुबंध तैयार कराया। अनुबंध के अंतिम पन्ने पर उनके पुराने हस्ताक्षर वाले कागज का इस्तेमाल किया गया, जबकि अनुबंध के अन्य पन्नों पर उनके हस्ताक्षर नहीं हैं।
अजय के मुताबिक उन्होंने अनीता मिश्रा को 11.93 लाख रुपये खाते में दे दिए थे और 14.06 लाख रुपये शेष थे। आरोप है कि कूटरचित दस्तावेज में अब 97.07 लाख रुपये बकाया दर्शाया गया। उन्होंने 26 फरवरी को पंजीकृत डाक से एसपी को शिकायत भेजी थी। कार्रवाई न होने पर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें