अखिलेश ने भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि सत्तारुढ़ दल को यह संकल्प कर लेना चाहिए कि ऐसे लोग जो किसी को अपमानित कर सकते हैं, किसी के धर्म को अपमानित करते हैं, उन्हें आजीवन पार्टी से निकाल कर बाहर कर देंगे। प्रदेश में चल रहे बुलडोजर के सवाल पर सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा की यह संस्कृति कि हम कानून नहीं मानेंगे, नियम नहीं मानेंगे, संविधान नहीं मानेंगे समाज और देश को कहां ले जाएगा।
प्रयागराज की घटना पर कहा कि अगर उस परिवार के लोग बिजली का बिल देते थे, हाउस टैक्स देते थे, पानी का बिल देते थे तो आखिरकार वह गैरकानूनी कैसे है। यदि किसी ने डेवलपमेंट अथॉरिटी के तहत घर गलत भी बना लिया है, तो सरकार की योजना कंपाउंडिंग की है, सरकार उनसे धन जमा कराए और नक्शा सही करे। यह नियम इसलिए बनाया गया है।