फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी निदेशालय से संबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी (डीएचओ) और चार चिकित्सकों के बीच समीक्षा बैठक के दौरान हुई मारपीट के मामले में शासन ने कार्रवाई की है। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह को 17 सितंबर को कार्यमुक्त कर लखनऊ निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं, डीएचओ का चार्ज होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. मुकेश को सौंपा गया है। मामले की जांच सीडीओ सार्थक अग्रवाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह घटना 14 अगस्त 2026 को विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान डीएचओ कार्यालय में हुई थी। डॉ. अशोक कुमार सिंह ने 15 अगस्त को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि समीक्षा बैठक के दौरान चार चिकित्सकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उन्हें बंधक बनाने का प्रयास किया गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने चारों चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच को निष्पक्ष रखने के लिए शासन ने डीएचओ को निदेशालय से संबद्ध किया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में डॉ. विनोद मिश्रा, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय नगर बाजार, डॉ. संतोष कुमार दुबे, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय जिला अस्पताल बस्ती, डॉ. राकेश कुमार यादव, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कोहड़ा और डॉ. आशुतोष गुप्ता, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय रमया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें