फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, न्यायिक कार्य से रहे विरत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन, जनपद बार एसोसिएशन, यंग बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने कचहरी में शुक्रवार को प्रदर्शन किया और न्यायिक कार्य से भी विरत रहे। इस दौरान शासन के सचिव की ओर से जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र की कड़े शब्दों में निंदा की गई।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता के संबंध में की गई टिप्पणी आपत्तिजनक है। अधिवक्ता अधिनियम में अधिवक्ता गण को ऑफिसर आफ़ दी कोर्ट बताया गया है। उसके विरुद्ध विशेष सचिव के अमर्यादित टिप्पणी यह प्रदर्शित करती है कि उनके अंदर कार्यालय व न्यायालय के अधिकारियों के प्रति सम्मान की भावना ही नहीं है। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राज किशोर पांडेय, महामंत्री शशि प्रकाश शुक्ला, जनपद बार के अध्यक्ष रजनीश दुबे, यंग बार के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वहीं, अरविंद नारायण पांडेय, विवेक शुक्ला, प्रशांत भारती, अवधेश सिंह, फूलचंद पांडेय, रमापति पांडेय, कौशलेंद्र पाल, कृष्ण मोहन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें