गोंडा का अपराधी गांजा व तमंचा संग गिरफ्तार
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी पुलिस ने शुक्रवार दोपहर हाईवे के पटखापुर अंडरपास के नीचे चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक किलो एक सौ ग्राम अवैध गांजा व एक देसी कट्टा 315 बोर और कारतूस बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के सैजलपुर गांव निवासी अनिल धर द्विवेदी के रूप में हुई। जो गोंडा के कोतवाली थाना क्षेत्र के इमिलिया गुरदयाल में रहता है। थानाध्यक्ष छावनी उमाशंकर तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। उस पर परशुरामपुर, छावनी थानों के अलावा गोंडा जनपद में अलग-अलग थाने में करीब 20 मुकदमे पंजीकृत हैं। गिरफ्तार करने वाले टीम में थानाध्यक्ष के अलावा उप निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह, चौकी प्रभारी विक्रमजोत योगेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल कृष्णानंद तिवारी, सुरेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल अनिल यादव, प्रदीप गुप्ता शामिल हैं।