फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरातन छात्र सम्मेलन में कौशल विकास पर जोर देने की दी सलाह

विज्ञापन
पुरातन छात्र सम्मेलन को संबोधित करते सेवानिवृत्त आईएएस चंद्र प्रकाश सिंह- संवाद
विज्ञापन
बहादुरपुर (कलवारी)। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग स्थित झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अतिरिक्त मुख्य सचिव (आईएएस) चंद्र प्रकाश सिंह (1969 बैच) ने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने कौशल विकसित करने पर जोर देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कौशल ही युवाओं का भविष्य संवारने और उनके सपनों को सुनहरा बनाने का मार्ग है।
विज्ञापन

आईएएस चंद्र प्रकाश सिंह ने प्रबंधन से कहा कि यदि संभव हो तो विद्यालय में अंग्रेजी सहित कुछ विदेशी भाषाओं के विशेषज्ञ भी नियुक्त किए जाएं, ताकि छात्र विदेशों में कॅरिअर बनाने के योग्य बन सकें।
विशिष्ट अतिथि 1976 बैच के सेवानिवृत्त इंजीनियर श्यामलाल चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा देने वाले होते हैं। इससे वर्तमान छात्र अपने वरिष्ठों के अनुभवों से प्रेरणा लेकर जीवन में उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होते हैं।
विज्ञापन

1953 में स्थापित यह विद्यालय आज भी क्षेत्र में शिक्षा का मजबूत स्तंभ है। यहां से पढ़कर निकले छात्र प्रशासन, विज्ञान, शिक्षा, साहित्य, रक्षा, तकनीक और व्यापार जैसे क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
सम्मेलन की आधारशिला 2003 बैच के छात्र रामनाथ ने 2024 में एलुमनी के रूप में रखी थी। इसी प्रेरणा से विद्यालय प्रबंधक अमित चौधरी और प्रधानाचार्य आज्यराम वर्मा ने सभी पुरातन छात्रों को इस वर्ष सम्मेलन में आमंत्रित किया। सम्मेलन में पुरातन छात्रों ने विद्यालय को सोलर ऊर्जा प्रणाली भेंट की, जिससे विद्यालय का प्रकाश व्यवस्था और स्थायी रूप से सुदृढ़ होगी। कार्यक्रम का संचालन और संबोधन प्रोफेसर फौजदार यादव, अंबिका प्रसाद मिश्र और कृपाशंकर शुक्ल ने किया।
कार्यक्रम में पुरातन छात्रों के रूप में माता प्रसाद त्रिपाठी, दीनानाथ द्विवेदी, अटल बिहारी उपाध्याय, संजय सिंह, मनोज ओझा, प्रमोद चौधरी, आदित्य पांडेय, सत्यव्रत मिश्रा, लक्ष्मण वर्मा, प्रेमप्रकाश त्रिपाठी और वेदप्रकाश सिंह सहित कई वरिष्ठ उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्रों और पुरातन छात्रों के बीच संवाद ने शिक्षा, अनुशासन और कौशल विकास के महत्व को और उजागर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें