फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आगमन को लेकर पसीना बहा रहा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के आगमन को लेकर पसीना बहा रहा प्रशासन
विज्ञापन

बारिश के चलते कार्य में बाधा, दोपहर बाद बदला कार्यक्रम स्थल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को 12.40 बजे यहां आएंगे। उनकेआगमन को लेकर प्रशासन पसीना बहा रहा है। इसका कारण बारिश है। ऐन वक्त पर जीआईसी मैदान में होने वाले कार्यक्रम स्थल को बारिश के नाते बदलना पड़ा। केडीसी में कार्यक्रम स्थल पर बड़े-बड़े घास को हटाने को लेकर प्रशासन कवायद में जुटा है। डीएम सौम्या अग्रवाल व एसपी आशीष श्रीवास्तव ने स्थिति का मौके पर जाकर जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में उतर कर सीधे कार्यक्रम स्थल जीआईसी के लिए सीएम के जाने का प्रोग्राम तय था। सोमवार दोपहर जब स्थल पर टीम पहुंची तो बारिश के चलते पूरा मैदान पानी से भरा मिला। इसे देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्यक्रम स्थल परिवर्तित करते हुए केडीसी कर दिया। इसके बाद जिला प्रशासन की पूरी टीम व्यवस्थागत ढांचे को दुरुस्त करने में जुट गई। सड़कों को चमकाया जाने लगा, गड्ढे भर दिए गए, पुलिस लाइन से केडीसी तक की सड़क व किनारे सफाई कराई जा रही है। नगर पालिका की पूरी टीम दिनभर सफाई में जुटी रही। इसके अलावा अन्य विभागों को भी इस कार्य में लगाया गया है। जिला प्रशासन की मानें तो मंगलवार को दोपहर 12.40 बजे सीएम आदित्यनाथ यहां आएंगे और संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद वे कुशीनगर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें