फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी हितों के समाधान को तत्पर है आदर्श व्यापार मंडल

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने व्यापारी सम्मान समारोह का किया आयोजन। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
व्यापारी हितों के समाधान को तत्पर है आदर्श व्यापार मंडल
विज्ञापन

व्यापारी सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
जाति-धर्म से अलग होकर एकजुट हों व्यापारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राजनीतिक दल जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर अपनी रणनीति तैयार करते हैं, मगर उ.प्र. आदर्श व्यापार मंडल व्यापारी भेद नहीं करता। चाहे वह किसी भी जाति, धर्म, वर्ग, संप्रदाय का हो। संगठन सभी की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहता है। यह कहना है उ.प्र. आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुनील कुमार गुप्त का। वह स्थानीय गेस्ट हाउस में व्यापारी रत्न सम्मान समारोह कार्यक्रम में बोल रहे थे।
कहा कि अब समय आ गया है अब व्यापारी हितों वाली सरकार बनानी होगी। यह तभी संभव है जब जाति, धर्म से अलग होकर व्यापारी बनकर मतदान करेंगे। प्रदेश का एक करोड़ व्यापारी अपने हितों वाली सरकार बनाने की ताकत रखता है। व्यापारी समाज की उपेक्षा करने वालों को अब अपनी शक्ति का एहसास कराना होगा। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण से कार्यवाहक अध्यक्ष विश्वनाथ वर्मा ने किया। महामंत्री मनमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापारी राजस्व संग्रह के कारण ही सरकार चलती है। परंतु व्यापारियों के हित में किसी भी सरकार ने कोई नीति आज तक नहीं बनाई। नंदकिशोर कसौधन ने कसौधन एवं कांदू समाज को जाति प्रमाण पत्र जारी न किए जाने पर रोष जताया। कार्यक्रम के दौरान उ.प्र. आजाद व्यापार मंडल महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष ममता सिंह को जबकि सिराज अहमद को नगर अध्यक्ष, राजदीप सिंह व अभिषेक गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, पवन जायसवाल को जिला कोषाध्यक्ष, हनुमान प्रसाद चौहान को जिला संगठन मंत्री घोषित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आजाद व्यापार मंडल महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह को बनाया गया साथ ही संगठन से जुड़ने वाले कई व्यापारियों में सिराज अहमद को नगर अध्यक्ष राजदीप सिंह को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पवन जायसवाल को जिला कोषाध्यक्ष हनुमान प्रसाद चौहान को जिला संगठन मंत्री घोषित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज सिंह बघेल, दिनेश जायसवाल, उपाध्यक्ष अतुल मिश्रा, जिला मंत्री गणेश गुप्ता, उपाध्यक्ष करुणा सिंह, नसीम खान, संगठन मंत्री अरशद जावेद, अरुण कुमार सिंह, हनुमान प्रसाद चौहान, जिला मंत्री विकास तुली, राजेश्वर वर्मा, मंगल सिंह, मनीष कुमार अग्रवाल, प्रशांत सोनी, आकाश सोनी, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये हुए सम्मानित
अभिषेक गुप्ता, गल्ला व्यवसायी गिरधारीलाल साहू, नंदकिशोर कसौधन, सिराज अहमद, अबू बकर, बभनान के सियाराम गुप्ता, संजीव श्रीवास्तव, मनीष अग्रवाल, महेश, सुभाष कसौधन, बब्बू चौधरी, विवेक प्रताप, राणा अभिषेक कात्या, मनोज, जाहिद अली, वहीदुल अंसारी, अरविंद सिंह, शब्बीर अहमद, अशोक सोनी व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता सिंह को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें