फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यात्री सुविधाओं में बरती लापरवाही तो होगी कार्रवाई

Thu, 20 Nov 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते एनईआर के जीएम।
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने बुधवार को बस्ती रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी प्लेटफॉर्मों पर जाकर वह चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता न करें। मानक विहिन निर्माण कार्य पकड़े जाने पर संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यात्री सुविधाओं से जुड़े किसी भी निर्माण में लापरवाही अक्षम्य होगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक सुबह करीब 11 बजे बस्ती रेलवे स्टेशन पर विशेष ट्रेन से वंदे भारत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके साथ डीआरएम गौरव अग्रवाल भी मौजूद रहे।
बता दें कि बस्ती रेलवे स्टेशन वंदे भारत योजना के जरिये विकसित किया जा रहा है।गोरखपुर व गोंडा रेलवे के मध्य बस्ती रेलवे स्टेशन सबसे आकर्षित होगा। रेलवे रैक से लेकर कार्गो गोदाम व अन्य सहूलियत विकसित करने का कार्य तेजी से हो रहा।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। इंजीनियरिंग, सिग्नल, बिजली और वाणिज्य विभाग के अधिकारियों से तय किए गए प्रारूप के सापेक्ष पूरे हो चुके व शेष कार्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली। करीब 45 मिनट के निरीक्षण के बाद वह विशेष ट्रेन से लौटे गए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम आशुतोष गुप्ता, आईजी आरपीएफ तारिक अहमद, आईजी कमांडेंट चंद्रमोहन मिश्र, महेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें