फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप
विज्ञापन

बस्ती। आर्केस्टा में काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के मामले में नगर पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार कोरी ने बताया कि आरोपित विकास चौधरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली की रहने वाली पीड़िता नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के घर रहती थी। वह आर्केस्ट्रा में काम करती है। नगर थाना क्षेत्र का ही रहने वाला आरोपी विकास डीजे संचालक है। कार्यक्रमों के दौरान करीब एक साल पहले इन दोनों की मुलाकात हुई। दोनों में दोस्ती बढ़ने के बाद युवती विकास के साथ काम करने लगी। आरोप है कि इसी दौरान विकास ने उसे शादी का झांसा दिया। इसका फायदा उठाकर करीब एक साल तक वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब शादी के लिए युवती ने कहा तो पहले बहाना बनाकर टालता रहा और फिर शादी करने से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें