फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आई बाइक, दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज/दुबौला (बस्ती)। हाईवे पर हर्रैया थाना क्षेत्र के महराजगंज पुलिस चौकी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो घायल हो गए। सूचना पर पहुंची महराजगंज चौकी की पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके पति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

परशुरामपुर थाना क्षेत्र के डुहवा पांडे गांव निवासी भीम शर्मा अपने चाचा राम पाल (50) पुत्र पलटू राम व चाची अकाला देवी (45) पत्नी राम पाल को लेकर बाइक से चाचा का उपचार कराने कैली हॉस्पिटल बस्ती गए थे। वापस आते समय हर्रैया थाना क्षेत्र के महराजगंज पुलिस चौकी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। जहां अकाला देवी को मृत घोषित कर दिया गया। रामपाल को हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहे तिलकराम को मामूली चोटें आईं, जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के बाद छुट्टी मिल गई। कप्तानगंज के थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें