फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विक्रमजोत(बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की रात डुहवा गांव के पास हुए सड़क हादसे में घायल बाइक की शनिवार को मौत हो गई। वह फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। हादसे में घायल दूसरे युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मृत शख्स की पहचान कानपुर देहात जनपद के मंगलपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी अमित सिंह 30 सिंह के रूप में हुई। वहीं औरैया जनपद के इयाने थाना क्षेत्र के स्वरूपनगर भसौना गांव निवासी सुरेंद्र सिंह (32) पुत्र बैकुंठ सिंह घायल है। दोनों युवक सिद्धार्थनगर जनपद में साड़ी व कपड़ों के फेरी का काम करते थे। शुक्रवार को कपड़ा लाने के लिए बाइक पर सवार होकर कानपुर जा रहे थे। हाईवे पर डुहवा के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। मौके पर पहुं्चे थानाध्यक्ष छावनी आलोक श्रीवास्तव ने घायल सुरेंद्र को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें