फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रेम प्रसंग में युवक का अपहरण, पुलिस की घेराबंदी पर छोड़ा, सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। थाना क्षेत्र के हलुआ बाजार के पास विरऊपुर चौराहे पर गणतंत्र दिवस के दिन सोमवार को दोपहर में सांवडीह गांव (हरिजन पुरवा) के चौकीदार लाल बहादुर के बेटे सतीश कुमार को 15-20 की संख्या में मनबढ़ सरेआम पीटने लगे। इसके बाद जबरन उसे बाइक पर बैठाकर लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

घटना के बाद क्षेत्र में युवक के अपहरण की चर्चा तेज हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई। इस बीच मौका पाकर सतीश मनबढ़ युवकों के चंगुल से बाहर निकलकर भागते हुए घर पहुंच गया।
मंगलवार को दोपहर में गौर थाने पर घटना का पर्दाफाश करते हुए सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि युवक के अपहरण की सूचना मिलते ही गौर, वॉटरगंज, एसओजी और सर्विलांस टीम सक्रिय कर दी गई। पुलिस की सक्रियता के चलते ही अपहरणकर्ताओं ने युवक को छोड़ दिया। अपह्त सतीश किसी तरह रात में अपने घर पहुंचा।
विज्ञापन

पूछताछ में सतीश ने बताया कि एक लड़की से उसका प्रेम चल रहा है। उसी लड़की से एक अन्य युवक भी प्रेम करता है। इसी खुन्नश में लड़की के दूसरे प्रेमी राजन ने उसे फोन करके विरऊपुर चौराहे पर बुलाया। चौराहे पर पहुंचते ही वहां 15 से 20 साथियों के साथ पहले से मौजूद राजन ने उससे मारपीट की।
इसके बाद उसे बाइक पर बैठाकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और सतीश के परिजनों को दी। पुलिस की सक्रियता से मनबढ़ इधर-उधर भागने लगे।
इसी बीच सतीश मौका पाकर उनके चंगुल से बाहर आ गया और भागकर घर पहुंच गया। इसके बाद परिजन और पुलिस टीम ने राहत की सांस ली। सतीश के पिता चौकीदार लाल बहादुर ने पुलिस को वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जगतापुर के रहने वाले राजन और उनके 15-20 अन्य साथियों के खिलाफ तहरीर दी। गौर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
सीओ ने बताया कि आरोपियों में शामिल वाल्टरगंज थाना के ग्राम देईपार के विकास और सनोज कुमार, ग्राम पचानू के रुपेश, सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम हसनापुर के मुबारक व इसरार, चौकवा गांव के दिलशाद और कप्तानगंज थाना के अब्दुल कलाम को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें