फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हत्थे चढ़ा सात माह से चकमा दे रहा चालबाज

Thu, 20 Mar 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने महिलाओं के समूह का लोन लेकर हड़प लेने के शातिर जालसाज को गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार की दोपहर करीब 1:30 बजे हड़िया चौराहे के पास से वांछित आरोपी शिवशंकर उर्फ गुड्डू सोनकर निवासी बडेरिया खुर्द को पकड़ा गया। उसके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस उसे सात माह से तलाश कर रही थी।
जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई 2024 को पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बरदहिया चौराहा निवासी आरती देवी पत्नी सूरज चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले का शिवशंकर उर्फ गुड्डू सोनकर ने सुमित्रा देवी पत्नी राजू, संगीता पत्नी गुलाब चंद्र, अनीता पत्नी उदयराज, मीना पत्नी विरेंद्र सोनकर, सुनीता पत्नी अनिल चौहान, पूजा पत्नी सुनील सोनकर आदि का यह कहकर आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज ले लिए कि उन सभी लोगों को बैंक से व्यवसाय करने के लिए लोन दिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उस कागजात के आधार पर आरोपी ने कई बैंकों से लोन निकालकर हड़प लिए। दो जुलाई को वह सब जब बैंक पर गईं तो पता चला कि वह पहले ही भाग चुका है।
इसके बाद उन सबके यहां लोन की वसूली के एजेंट आकर किस्त् मांगने लगे। इस पर पुलिस ने शिवशंकर उर्फ गुड्डत्पर केस दर्ज किया। हालांकि उसे गिरफ्तार करने में पुलिस को सात माह लग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें