फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दोस्तों के साथ कुआनाे में नहा रहे किशोर की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में होली के दिन अचानक मातम छा गया। होली के जश्न में क्षेत्र के कछुआड़े घाट पर पहुंचकर यवुकों ने कुआनो नदी में छलांग दी। नहाते समय गहरे पानी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। इसकी खबर माधोपुर में पहुंचने के बाद रंग में भंग पड़ गया। लोग दौड़ते भागते कुआनो नदी के तट पर पहुंचे। युवक को अचेतावस्था में किसी तरह नदी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

माधोपुर गांव निवासी रामवृक्ष के बेटे दुर्गेश (17) होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ कछुआड़े घाट पर पहुंचे। यहां कुआनो नदी में वह दोस्तों संग नहाने लगा। उत्साह में वह दोस्तों के साथ नदी पार करने लगा। तभी वह गहरे पानी के भवर में फंसकर डूबने लगा। उसके साथ नहाने वाले साथियों ने उसे बचाने के प्रयत्न किए लेकिन, सफल नहीं हो पाए। जब तक उसे नदी से बाहर निकालते तब तक वह अचेत हो गया था। एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, वहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई वह तीन बहनों में सबसे बड़ा था और वह दसवीं का छात्र था। लालगंज थाना प्रभारी संजय कुमार व चौकी प्रभारी अनंत कुमार मिश्रा ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें