फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उत्पाती लंगूरों को पकड़ने के लिए मथुरा से बुलाई गई टीम

Fri, 28 Nov 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
भानपुर में लंगूर को पकड़ने के लिए लगाया गया जाल- संवाद
विज्ञापन
भानपुर। कस्बे में काले बंदर (लंगूर) द्वारा लोगों पर अचानक हमले और घायल करने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत कार्यालय ने मथुरा से दस सदस्यीय टीम बुलाकर उत्पाती बंदर को पकड़वाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अमर उजाला में लगातार छप रही खबरों को संज्ञान लेकर ईओ ने बंदरों को पकड़ने के लिए टीम बुलाया है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह ने बताया कि टीम बुधवार की रात भानपुर पहुंची और बृहस्पतिवार से अपना अभियान शुरू कर दिया। टीम ने बंदरों के संभावित ठिकानों पर दाना डालकर बड़ा पिंजरा लगाकर बंदर को पकड़ने का कार्य आरंभ किया है।
अधिकारियों ने कहा कि शीघ्र ही हमला करने वाले काले लंगूर को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा। उन्होंने जनता से सावधानी बरतने और टीम को सहयोग देने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें