बस्ती। शहर के मालवीय रोड पर पिकौरा शिवगुलाम मोहल्ले के पास ड्राई क्लीनर्स दुकान में सोमवार की सुबह करीब आठ बजे अचानक आग लग गई। दुकान से निकलता धुंआ देख आसपास के लोगों ने दुकान मालिक के साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना को दी। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
शहर कोतवाली के महरीखावां निवासी ममता देवी पत्नी दीप नारायण की मालवीय रोड पर पिकौरा शिवगुलाम में ड्राई क्लीनर्स की दुकान खोल है। दुकान मालिक के मुताबिक आसपास के लोगों की सूचना पर वह पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने दुकान में लगा ताला खोला तो अंदर काफी धुंआ भरा हुआ था। दुकान के अंदर कपड़े, कंबल आदि जैसे सामान होने के कारण आग तेजी से फैली। आग में दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।