फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: कार की चपेट से हवा में उछल गए दो बाइक सवार, एक की मौत

Mon, 20 Dec 2021 03:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई प्रदीप कुमार की मौत, कप्तानगंज के गड़हा गौतम पेट्रोलपंप के पास हुआ हादसा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड़हा गौतम गांव अंतर्गत हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने सुबह 9:30 बजे अयोध्या से बस्ती की तरफ से जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट से बस्ती से अयोध्या की तरफ जा रहे बाइक पर सवार दो युवक हवा में उछल गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


उनमें 25 वर्षीय प्रदीप कुमार की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रदीप पीडब्ल्यूडी विभाग में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी थे। बाइक सवार पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए मुड़ने का प्रयास कर रहे थे।

चालक कार लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर लाया गया। वहां इनकी पहचान थाना कोतवाली क्षेत्र के भुअर निरंजनपुर गांव निवासी प्रदीप (25) तथा करन कुमार (18) के रूप में हुई।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर मौजूद डॉक्टर पीएन चौधरी एवं वार्ड ब्वाय राम स्नेह ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्रदीप कुमार ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर कप्तानगंज थाने के एसआई अनस अख्तर के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी सक्रिय रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें