फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में 1028 मरीजों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
39 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1028 मरीजों ने कराया इलाज
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में क्षय रोग के दो संदिग्ध मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के 39 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 1028 मरीजों का चिकित्सकों ने इलाज किया। इस दौरान मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। मेले में क्षय रोग के दो संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। वहीं कोरोना के लक्षण वाले 115 लोगों की एंटीजन जांच हुई। इनके रिपोर्ट निगेटिव रहे। वहीं 153 लोगों को कोविड हेल्प डेस्क के लिए रेफर किया गया।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के माध्यम से लोगों को बेहतर इलाज की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। हर रविवार को जिले की 39 पीएचसी व उपकेंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग मेले का आयोजन करता है। इसी कड़ी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ, जिसमें 101 चिकित्सकों व 235 पैरा मेडिकल स्टाफ की निगरानी में मरीजों का इलाज कराया गया। इसमें 513 पुरुष, 430 महिलाएं व 85 बच्चों को चिकित्सकों ने दवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर, एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन व डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी ने पीएचसी ओडवारा में मेले का निरीक्षण किया।
सीएमओ ने कहा कि गांव की गलियों तक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, इसका प्रयास शासन के निर्देश पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में उन लोगों तक स्वास्थ्य टीम पहुंच जाती है जो किसी न किसी कारण वश सीएचसी पर इलाज के लिए नहीं पहुंच पाते हैं। सीएमओ ने कहा कि सप्ताह में एक दिन रविवार को यह मेला आयोजित होता है। यहां एक ओर जहां मरीजों का इलाज मौके पर हो जाता है, वहीं गंभीर स्थिति वाले मरीजों को रेफर कर स्वास्थ्य विभाग अपने साधन से जिला मुख्यालय पहुंचाता है। स्थानीय स्तर पर यदि गर्भवती को कोई दिक्कत होती है तो उनका पंजीकरण कर स्त्री रोग विशेषज्ञ के माध्यम से इलाज कराया जाता है। क्षय रोग के संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें