बहन के घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
- बस्ती-कलवारी मार्ग पर बेलाड़ी के पास हुई दुर्घटना
- दुबौलिया थाने के पंडूल घाट का रहने वाला था रवि
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कलवारी मार्ग पर नगर थाने के बेलाड़ी के पास शुक्रवार को ऑटो व बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
युवक की पहचान दुबौलिया थाने के भरतवा पंडूल घाट निवासी रवि (22) पुत्र राम अजोर के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पाकर जिला अस्पताल पहुंचे घरवालों ने बताया कि दो भाइयों में रवि छोटा था। उसके बड़े भाई सैलून चलाते हैं। पिता राम अजोर का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है। शुक्रवार को अपने घर से बहन के घर मरवटिया जाने के लिए निकला था। बेलाड़ी के पास से गुजर रहा था, तभी ऑटो रिक्शा से भिड़ंत हो गई।