फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चलती बस में युवती से खलासी ने की छेड़खानी, सहयात्री ने बचाया

विज्ञापन
युवती से छेड़खानी के बाद हाईवे पर रोकी गई स्लीपर बस। संवाद
विज्ञापन
छावनी। अयोध्या-गोरखपुर हाईवे पर चलती एसी स्लीपर बस में यात्रा कर रही एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार चलती बस में खलासी ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। शोर सुनकर एक सहयात्री ने हिम्मत दिखाते हुए युवती को बचाया। मामले में पुलिस दो चालकों और आरोपी खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़िता के अनुसार वह इंदौर से बस में सवार होकर गोरखपुर अपने घर जा रही थी। बस्ती सीमा में पहुंचने पर सुबह 6 बजे उसके केबिन में खलासी घुस गया और युवती के साथ छेड़खानी करने लगा। बचाव का प्रयास करते समय युवती के गले पर नाखून से खरोंच के निशान भी बन गए। युवती ने शोर मचाया तो बगल के केबिन यात्रा कर रहे देवरिया निवासी युवक विजय ने खलासी को पकड़कर युवती से दूर किया और उसकी सुरक्षा की।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और पीछा करके छावनी व हर्रैया थाना की सीमा पर डुहवा गांव के पास बस को रोक लिया। पुलिस आरोपी खलासी, दो चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बस भी कब्जे में ले लिया और सवार 60 यात्रियों को अन्य वाहन गोरखपुर के लिए रवाना किया। पीड़िता गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने बस सहित चालक खलासी और पीड़िता को छावनी थाने लेकर पहुंची। यहां पीड़िता ने तहरीर दी है। पीड़िता ने बताया कि वह इंदौर में जॉब करती है। पुलिस ने पीड़िता को कुछ देर के बाद सुरक्षित गोरखपुर भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें