बस्ती। भारतीय खेल प्राधिकरण एवं खेल निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में जनपद बस्ती में खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर संचालित है। प्रशिक्षण में शामिल खिलाड़ियों ने कई खेल बारीकियां सीखी और उन्हें बुधवार को स्टेडियम में किट देकर सम्मानित किया गया।
जानकारी देते हुए क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को एथलेटिक्स खेल की बारीकियां सिखाते हुए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षित खिलाड़ी खेल संघो के समन्वय से आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती को क्रीड़ाधिकारी ने बुके एवं बैच लगाकर स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि उक्त खेल में प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया जाता है, जिससे उन्हें अपने आगामी भविष्य के सृजन में सहयोग प्राप्त होता है तथा वह प्रदेश एवं देश के लिए पदक विजेता खिलाड़ी बनते है। प्रशिक्षण शिविर के श्रेष्ठ खिलाड़ियों को खेल उपकरण योजना के अनुसार प्रदान किये जाते है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण शिविर के अनुभव तिवारी, ज्योति गुप्ता, जसवंत कुमार, विकास चौधरी, शुभम, रोहित कुमार, वैभव, आदित्य कुमार, प्रशांत, काजल चौधरी, सोनी, नैतिक गिरी, प्रमोद गिरी, खुशी, साक्षी चौधरी, विनित, सिमना बानो, सिद्धि शुक्ला, सत्यम, रोहित, सनोवर, सूरज चौधरी, विपिन, विश्वास कुमार सिंह, आक्षिता ओझा, सोनम, मो. समशाद, संस्कार मिश्रा, संस्कार, निशा को जागर शू-1 पेयर, रनिंग स्पाइक 1 पेयर, ट्रेक शूट-1 सेट, मोजा-2 पेयर, टी शर्ट/नेकर-2 पेयर प्रदान किया गया।
इस अवसर पर खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षक दीप पटेल, विकास सोनकर, अस्मिता गुप्ता, आशुतोष पांडेय, कमलेंद्र चौधरी मौजूद रहे। संवाद