फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टीकाकरण से मना करने वालों के लिए चलेगा अभियान

Mon, 07 Jul 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बच्चों के टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी पूरी की ली है। शहरी क्षेत्र में इस तरह के चिह्नित 111 परिवारों को जागरूक करने के लिए टीम गठित की गई है। इसमें आशा, एएनएम, सुपरवाइजर और डब्ल्यूएचओ व यूनीसेफ के मॉनीटर शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

टीम टीकाकरण से वंचित बच्चों के घर पहुंचेगी। जागरूकता के अभाव में इनकार करने वाले परिजनों को टीकाकरण के फायदे समझाए जाएंगे। टीकाकरण न होने पर आगे चलकर कौन सी खतरनाक बीमारियां पनप सकती है इस बारे में भी लोगों को बताया जाएगा। इसके बाद इनकार करने वाले परिवारों को टीकाकरण के लिए सहमत किया जाएगा। यदि इसके बाद भी अवरोध बना रहा तो प्रशासनिक मदद भी ली जा सकती है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि बच्चों के लिए निमोनिया, जेई/ एईएस, पोलियो रोधी समेत 12 प्रकार के टीकाकरण की व्यवस्था है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें