फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने परशुरामपुर में जलाया नीतीश का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर। पटना में मोदी की रैली में बम विस्फोट के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ता नाराज हैं। जगह-जगह बम विस्फोट की निंदा की जा रही है। मंगलवार को परशुरामपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोदी की सभा में बम विस्फोट की निंदा की। कार्यकर्ताओें ने नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके ऊपर रैली को फ्लाप करने की कोशिश करार दिया।
विज्ञापन

भाजयुमो के जिला कार्यकारिणी सदस्य नागेंद्र प्रताप पांडे ने कहा कि पूरे देश में इन दिनों मोदी के नाम की लहर है। उन्हाेंने कहा कि विरोधी प्रभाव से बौखलाकर गलत हरकत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता जाग चुकी है। बम विस्फोट के बावजूद मोदी की सफल रैली यह साबित करती है कि देश को मोदी की जरूरत है। नागेंद्र प्रताप पांडे ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह साजिश रची है, जिसकी कड़े शब्दों में निंदा होनी चाहिए। इस दौरान देशदीपक, कुलदीपक, शिशिर, राजू वर्मा, जितेंद्र वर्मा, सुशील पांडे आदि मौजूद रहे।
विस्फोट पर भाजपा ने जताया विरोध
महराजगंज। पटना में मोदी की रैली के दौरान बम विस्फोट के विरोध में क्षेत्र के दुखक्षोर नाथ मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर विरोध जताया। पार्टी के जिला मंत्री सर्वदेव दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर बम विस्फोट हुआ। केंद्र सरकार नहीं चाहती कि मोदी पीएम बने। प्रदेश और केंद्र में जिस तरह हिंदू विरोधी सरकारें हुकूमत कर रही हैं, उसका हिसाब किताब आगामी लोकसभा चुनाव में जनता लेगी। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुखराम गौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार के इस साजिश के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। इस मौके पर कप्तानगंज मंडल अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, वागीश पांडेय, रामजी मिश्र, डॉ. मनीष सिंह, अजय मोदनवाल, मनोज सिंह, ओमनंदन, बब्बू तिवारी, राम कृ ष्ण सिंह, बिटटू सिंह, सोनू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें