बस्ती। जिला योजना की ओर से अक्टूबर 2011 में स्वीकृत 49 सड़कों में से अब तक 24 सड़कें तैयार नहीं हो पाईं है। इनको पूरा करने के लिए तीन करोड़ से अधिक की धनराशि की जरूरत है।
जिला योजना से अक्टूबर 210 में कुल 49 सड़कों का निर्माण कराया जाना था। इसके लिए कार्यदाई संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को बनाया गया था। इन सड़कों की लंबाई 64.66 किलोमीटर प्रस्तावित थी। सड़कों के निर्माण के लिए 19 करोड़ 13 लाख 35 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी। सड़कों के निर्माण के लिए मार्च 2013 से पहले तक आठ करोड़ 32 लाख 65 हजार रुपये ही आंवटित हो पाए थे। वित्तीय वर्ष 2013-14 में पुन: सात करोड़ 16 लाख 95 हजार रुपये आवंटित किए गए। अभी भी तीन करोड़ से अधिक की धनराशि सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए कार्यदाई संस्था को चाहिए।
परसरामपुर कुसमौर घाट से मोइयापुर खड़वा चिड़ई मार्ग, श्रीराम जानकी मार्ग से गोबरहिया मार्ग, संसारीपुर पैकोलिया मार्ग से सर्रैया तिवारी, टूटी भीटी विक्रमजोत मार्ग से विठलापुर, परसीजोत मार्ग से करमी पांडेय गौहनिया नेपाल सिंह इंदौली, बसडीला से अटवा उपाध्याय, महूघाट विशेषसरगंज मार्ग से भिरवा, बैदोलिया खुटहना मार्ग से बनकटिया, दुबौला पचपेड़वा मार्ग से पोतनहरी मार्ग, टिनिच कप्तानगंज मार्ग से बैदोलिया, सैनिया गौरिया से भटहा गौहनिया, रघुनाथपुर ढ़ेलहूपुर मार्ग से लालपुर, सिकंदरपुर मसकिनवा मार्ग से चोरहा, सिकंदरपुर मसकिनवा से बसदेवपुर, बुधईपुर महुआपार से बच्छनपुर, खम्हरिया गंगाराम से जिवधरपुर, बुधईपुर महुआपार से हरिवंशपुर, राष्ट्रीय राजमार्ग 28 से बिजरा मार्ग, टिनिच कप्तानगंज से मझौवा चौबे रमवापुर, टिनिच कप्तानगंज मार्ग से इटहिया मार्ग, दुबौला पचपेड़वा मार्ग से चुरिहारपुर, टिनिच कप्तानगंज मार्ग से कटैया मार्ग का निर्माण कार्य अभी भी अपूर्ण है। इसके चलते राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं कहीं तो गिट्टियां बिछा कर छोड़ दी गईं हैं। सीडीओ आईपी पांडेय ने कहा कि जिन सड़कों के अधूरे होने की बात की जा रही है, उनमें अधिकांश में 90 प्रतिशत से अधिक काम हो चुके हैं। जल्द ही सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा।