फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के लिए सत्ता महत्वपूर्ण नहीं : प्रमोद

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सलेमपुर जाते समय एनएच पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के लिए सत्ता कभी महत्वपूर्ण नहीं रहा। सिद्धांताें के लिए हमारे नेताओं ने देश के लिए बलिदान दिया। जबकि भाजपा कभी अपने ही मुद्दों पर अडिग नहीं रही। उसका अवसरवाद सतह पर आ गया है। लोकसभा चुनाव आने तक मोदी राजनीति में अप्रासंगिक हो जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उच्चस्तरीय जांच में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि मुजफ्फरनगर में जिस वीडियो के प्रसारित होने के बाद दंगे भड़के, उसका स्वरूप गुजरात दंगे से मिलता जुलता है। यह दंगा प्रदेश के माथे पर कलंक है और सूबे की सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्त्ताओं ने अपने नेता का स्वागत फूलों से किया। विधायक संजय प्रताप जायसवाल, पूर्व विधायक रामजियावन, राना कृष्ण किंकर सिंह, प्रेमशंकर द्विवेदी, छोटेलाल तिवारी, नर्वदेश्वर शुक्ल, जगनरायन आर्य, बाबूराम सिंह, कल्ल्न, भानुप्रताप सिंह, साधूशरन आर्य, रमेश सिंह, डॉ. विद्या मिश्र, रमेश श्रीवास्तव, अंकुर वर्मा, विश्वनाथ चौधरी, ज्ञानू पांडेय, शीतला शुक्ल, विमला राठी, परवेज अहमद, शांती देवी, पवन वर्मा, गायत्री गुप्त, रंजना सिंह, पिपुल पांडेय, रमा चतुर्वेदी, अन्ना यादव, रिंकू श्रीवास्तव, जेपी अग्रहरि, बृजेंद्र राय, रामधीरज चौधरी, अतीउल्लाह सिद्दिकी, कौशल किशोर श्रीवास्तव, पिंटू मिश्र, पीएन दुबे, विनोद पांडेय, राजीव जायसवाल, गंगा मिश्र, श्यामदेव मिश्र, सुरेंद्र मिश्र, पवन चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें