फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में कूदी विवाहिता, शव की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के नए अमहट पुल से सोमवार की सुबह 10 बजे के करीब एक विवाहिता ने नदी में छलांग लगा दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वह नदी के पानी में गायब हो चुकी थी। सुबह से शाम तक गोताखोरों की तलाश के बाद भी उसका शव नहीं मिल पाया। हालांकि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने आत्महत्या का जिम्मेदार सास, ससुर और ननद को ठहराया है।
विज्ञापन

हर्रैया थाना क्षेत्र के रमया गांव निवासी वीर सिंह की पुत्री अंकिता सिंह (23) की शादी गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के महूपार गांव में योगेश सिंह के साथ दो साल पहले हुई थी। उसकी एक साल की बेटी भी है। उसका पति शादी के बाद विदेश चला गया। इस समय वह अपने पिता के साथ कोतवाली क्षेत्र के मड़वानगर मोहल्ले में रहती थी। तीन दिन पहले उसका पति विदेश से लौटा है। उसने अपनी पत्नी अंकिता की विदाई की बात ससुुर से की। मोबाइल पर उसने पत्नी से भी बात की। इसके बाद में न जाने कैसे अचानक घटनाक्रम बदला और अंकिता ने अमहट के नए पुल से सोमवार की सुबह कुआनो नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने उसे कूदते तो देखा, मगर नदी में वह कहां समा गई, किसी को पता नहीं चल पाया। गोताखोरों के जरिए अंकिता के शव को तलाशने की कोशिश की गई, मगर शाम तक शव नहीं मिल सका। अंकिता ने अपनी जान क्यों दी, यह जांच का विषय है। एसओ नगर चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि इस मामले में कार्यवाही कोतवाली पुलिस को करना है। वहीं सीओ सिटी राजेश भारती ने बताया कि सबसे पहले अंकिता के शव को तलाशना पुलिस का मकसद है। मायके वालों की तरफ से तहरीर मिली तो कार्यवाही की जाएगी।

नदी में कूदने से पहले मोबाइल पर की बात
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो अंकिता ने पुल पर पहुंचकर पहले मोबाइल पर किसी से बात की और बाद में मोबाइल को नदी में फेंकने के साथ ही खुद नदी में कूद गई। नगर थाने के साथ ही मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंची तो पुलिस को वहां अंकिता का सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने आत्महत्या का कारण सास, ससुर और ननद को बताया है। इतना ही नहीं अपनी मौत के बाद बेटी को उसके पिता के पास पहुंचाने का भी अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें