फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटखोरों पर नहीं हो रही सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मिलावट का कारोबार करने वाले धंधेबाजों पर खाद्य सुरक्षा विभाग कड़ी कार्रवाई नहीं करता। सिर्फ जुर्माने की रस्म अदायगी कर ली जाती है। इस धंधे को बंद कराने की कोई गंभीर कोशिश नहीं की जाती है। जिससे मिलावटखोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

दीपावली का पर्व आने में अब गिनती के दिन रह गए हैं। रविवार को त्योहार मनाया जाना है। इस अवसर पर लोग अपने परिवार का मुंह मीठा कराने में मिठाईयों का प्रयोग करने से भी हिचकने लगे हैं कि कहीं मिठाई के फेर में अपनों के ही स्वास्थ्य को खतरा न हो जाए। वहीं त्योहार को देखते हुए कारोबारियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। खोआ के कारोबारी मिलावटी सामान मंगाने लगे हैं। वहीं किराने की दुकानाें पर मिलने वाले बेसन, मसाले आदि में भी मिलावट का कारोबार तेजी से चलता है। दीपावली में चंद दिन भले ही बाकी हों, मगर विभाग की ओर से सक्रिय रुप से अभियान नहीं चलाया जा रहा है। शहर के किसी भी दुकान पर खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग नहीं की गई। 4-14 तक चले अभियान में कुल 6 नमूने ही संकलित किए गए। इसमें सदर तहसील में एक ही रहा।
जल्द चलेगा प्रभावी अभियान
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश प्रताप सिंह का कहना है कि कई बार विशेष अभियान चलाकर छापेमारी कर मिलावटी खाद्य सामग्री पकड़ी जाती है। कानून के तहत कार्रवाई होती है। दीपावली पर भी विशेष अभियान चलाकर छापा मारा जाएगा। किसी को सेहत से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी। जहां तक मिलावटी खोआ का सवाल है कार्रवाई शुरू हो चुकी है। परिवहन निगम के अधिकारियाें से बात की गई है। जरूरत पड़ने पर संयुक्त अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें