फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

230 बूथों पर 9,779 को लगा कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
230 बूथों पर 9,779 को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

बस्ती। जनपद में बुधवार को 230 टीकाकरण बूथों पर 9,779 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बूथों पर टीका लगवाने वालों की भीड़ दिखी।
जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली समेत सभी सीएचसी-पीएचसी में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज, बूस्टर डोज और 12 से 14 साल वाले बच्चों के वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। अभियान में 130 लोगों को बूस्टर डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। 875 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई। 12 से 14 वर्ष के 2956 बच्चों को टीका लगा है। महिला अस्पताल में 58 को कोविशील्ड और 40 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। 12 से 14 साल वाले 38 बच्चों को वैक्सीन लगी।
विज्ञापन

531 नमूने जांच के लिए भेजे गए
बस्ती। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण कोई केस नहीं मिला। बुधवार को मेडिकल कॉलेज से आई सभी 642 की रिपोर्ट निगेटिव है। वहीं, कोरोना सक्रिय केस की संख्या एक है। एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि अभी भी 572 लोगों की जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। कहा कि कोरोना को लेकर अभी सतर्कता बरतनी होगी। कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से शहर और गांवों से कुल 531 सैंपल लिए गए। इसमें एंटीजन व आरटीपीसीआर जांचें शामिल हैं। स्टेशन पर डॉ. मासूमा की नेतृत्व में एलटी आनंद श्रीवास्तव, हरीश गुप्ता, इसराइल ने सैंपल लिए। सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें