फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध संक्षिप्त- दो

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न में आठ पर मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले विवाहिता के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ससुराल में उनकी बेटी से दस लाख रुपये की दहेज में मांग की गई। इसे पूरा न कर पाने पर प्रताड़ित किया गया। अपशब्द कहते हुए मारपीट कर धमकाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तेजापुर लोहरा निवासी पति इरफान उर्फ सोनू, ससुर इसरार वागी, सास चंदा समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छेड़खानी के आरोप में चार पर केस
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने छेड़खानी व मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती शहर के एक अस्पताल में नर्स की नौकरी करती है। उन्होंने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 11 जनवरी की मध्यरात्रि में उनके साथ अस्पताल में छेड़खानी की गई। विरोध करने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। कोतवाल राधेश्याम राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर बृजेश सिंह, अस्पताल के मालिक गिरजेश सिंह, इन्द्रेश सिंह व दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी से जुड़े एक अन्य विवाद में पुलिस ने एक नामजद समेत तीन के विरु द्ध धमकी व अपशब्द कहने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें