हाईस्कूल में 797 और इंटर में 32 ने छोड़ी परीक्षा
बस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार को दो पालियों में हुई। तीसरे दिन की परीक्षा में हाईस्कूल के 797 और इंटर के 32 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के लिए जिले में 120 केंद्र बनाए गए हैं।
प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा सुबह आठ से 11:15 बजे तक द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक हुई। परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्रों के गेट पर चेक करने के बाद प्रवेश दिया गया। सुबह की पाली में 116 केंद्रों पर हाईस्कूल में गृह विज्ञान विषय में 12,104 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसके सापेक्ष 11,307 ने परीक्षा दिया जबकि 797 अनपस्थित रहे। जबकि, इंटर उर्दू विषय में 156 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 141 ने परीक्षा दी, जबकि 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में 13 केंद्रों पर इंटर लेखाशास्त्र विषय में 129 पंजीकृत के परीक्षार्थियों में से 112 ने परीक्षा दी, जबकि 17 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखने के लिए डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में सीसीटीवी के माध्यम से जोड़ा गया है। चार जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। बीएसए जगदीश शुक्ला ने जीजीआईसी, श्रीकृष्ण कुमारी इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज और जीआईसी का निरीक्षण किया। कहीं से कोई घटना की सूचना नहीं है।
परीक्षा को सकुशल कराने के सभी केंद्रों पर सख्ती बरती जा रही है। कहीं से कोई सूचना नहीं मिली। परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल पकड़े जाने पर संबंधित विद्यालय की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी और केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।
-डीएस यादव, डीआईओएस, बस्ती