फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पिकअप की टक्कर से रेलवे फाटक टूटा, मैनुअल गुजारी गईं ट्रेनें

विज्ञापन
गोविंदनगर क्रासिंग के गेट का बूम टूटने पर मरम्मत करते कर्मी संवाद
विज्ञापन
वाल्टरगंज। लखनऊ-गोरखपुर रेलखंड पर गोविंदनगर रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक का बूम रविवार सुबह करीब पौने 12 बजे पिकअप की टक्कर से टूट गया। सड़क आवागमन एक घंटे से अधिक समय तक प्रभावित रहा। रेलवे कर्मियों ने मैनुअल व्यवस्था के जरिये ट्रेनों का आवागमन जारी रखा, जबकि सड़क से गुजरने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

गेटमैन श्याम प्रसाद के अनुसार, ट्रेन आने की सूचना मिलने पर वह रेलवे फाटक बंद कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने फाटक के बूम में टक्कर मार दी, जिससे वह टूट गया। घटना के बाद गेटमैन ने स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद जिला मुख्यालय को सूचना भेजी गई। रेलवे के मैकेनिकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बूम की मरम्मत शुरू कराई। इस दौरान ट्रेनों का संचालन मैनुअल व्यवस्था के तहत बीच-बीच में जारी रहा।
फाटक टूटने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। बस्ती से हरदिया, वॉल्टरगंज होते हुए भरौली, टिनिच, गौर, बभनान और बहेरिया जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। वहीं, बस्ती की ओर आने वाले कई वाहन चालकों को भुइया और मनौरी चौराहे के रास्ते जाना पड़ा। फाटक पर आवागमन सामान्य होने तक लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। आरपीएफ इंस्पेक्टर राशिद वेग मिर्जा ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर मौके पर एसआई कमलेश व धीरज की टीम गई थी। गेटमैन श्यामा प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें